अक्टूबर के अंतिम दोनों शनिवार को खुले रहेंगे पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के कार्यालय
बीकानेर, 16 अक्टूबर। पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के अधीन समस्त पदेन एवं उप पंजीयक कार्यालय अक्टूबर के अंतिम दोनों शनिवार को राजकीय अवकाश के दिन सामान्य कार्य दिवस की भांति खुले रहेंगे।
पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग के महानिरीक्षक आशीष गुप्ता ने फेस्टिवल सीजन को ध्यान में रखते हुए इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किए हैं। आदेशानुसार दोनों शनिवार को दस्तावेजों के पंजीयन तथा अन्य समस्त राजकीय कार्य सम्पादित किए जाएंगे।
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Follow Us