`

मौसम अपडेट: अजमेर, बीकानेर और चूरू में आज बारिश, 3 दिन बाद इन 10 जिलों में बरसेंगे बादल

राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद भी कई जिलों में बादलों का असर बना है। उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तीन दिन बाद दस जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और अन्य जिलों में तापमान कम हुआ है।

राजस्थान के कई जिलों में मॉनसून की विदाई के बाद भी बादलों की आवाजाही बनी हुई, आज 5 अक्टूबर को राजस्थान के उत्तरी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने 8 अक्टूबर को राजस्थान के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया, गंगानगर जिले में पिछले दिनों का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, अब तापमान में गिरावट

भले ही मॉनसून की विदाई हो गई हो, लेकिन मॉनसून का प्रभाव फिलहाल खत्म नहीं हुआ है। विदाई से पहले प्रदेश के कई जिलों में मॉनसून की बारिश हुई। 15 से ज्यादा जिलों को फिर से भिगो दिया गया था। अब विदाई के बाद भी प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। पिछले तीन दिन से प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश के समाचार नहीं मिले, लेकिन आज शनिवार 5 अक्टूबर को प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है। मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिले में बारिश होने की संभावना नजर आ रही है। बादलों का डेरा कई जिलों में नजर आ रहा है, लेकिन बारिश की संभावना तीन जिलों में जताई गई है।

जिस तरह से पिछले तीन दिन तक मौसम साफ था, ठीक उसी तरह आज की बारिश के बाद एक बार फिर दो दिन तक प्रदेश का मौसम साफ रहने की संभावना है। दो दिन बाद यानी मंगलवार 8 अक्टूबर को प्रदेश के 10 जिलों में बारिश होने की संभावना बनी है। मौसम विभाग की ओर से जारी संभावित बारिश के बुलेटिन में पश्चिमी और उत्तरी क्षेत्र के जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना जताई गई है। इनमें जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, अजमेर, बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, सीकर और झुंझुनूं में ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है। ग्रीन अलर्ट का तात्पर्य हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश से है।

मॉनसून के जाने के बाद भी आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है। काले बादलों के कारण सूर्य की तेज धूप का असर ज्यादा नहीं होने से अधिकतम तापमान में कमी आई है। गुरुवार को प्रदेश के 6 जिलों का तापमान 39 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया था और गंगानगर में सर्वाधिक 41 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया लेकिन शुक्रवार के तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को किसी भी जिले का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस तक नहीं पहुंच सका। सर्वाधिक तापमान गंगानगर जिले में 39.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

बीकानेरी तड़का
बीकानेरी तड़का

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यहाँ टच करके बीकानेरी तड़का के व्हाट्सएप चैनल को जॉइन करके दैनिक अपडेट प्राप्त करें