Bikaner News : 19 अक्टूबर। जलदाय विभाग द्वारा अब तक 382 अवैध कनेक्शन काटे गए हैं। इनसे 10.98 लाख रुपए राजस्व वसूली की गई है। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता श्री राजेश पुरोहित ने बताया कि विभाग द्वारा लगभग 630 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी करते हुए तीन दिनों में बकाया राशि जमा करवाने के लिए कहा गया है।