बीकानेर की मुस्कान बोथरा ने जीता स्वर्ण पदक

बीकानेर निवासी मुस्कान बोथरा पुत्री रविरंजन बोथरा एवं प्रियंका बोथरा ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा हैदराबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित राष्ट्रीय निशानेबाजी प्रतियोगिता–2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 की 10 मीटर एयर पिस्टल व्यक्तिगत स्पर्धा में पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

व्यापार उद्योग मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने दीपावली पर्व के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और ट्रैफिक पास व्यवस्था सुचारू रखने की मांग की है। मंडल अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

गंगाशहर में महाराजा गंगासिंह की 147वीं जयंती मनाई गई

गंगाशहर विकास मंच के तत्वावधान में बीकानेर रियासत के 21वें शासक एवं गंगाशहर के संस्थापक महाराजा गंगासिंह की 147वीं जन्म जयंती डागा गेस्ट हाउस में समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम में महाराजा गंगासिंह के दूरदर्शी व्यक्तित्व, ऐतिहासिक योगदान और विकास कार्यों को याद किया गया। इस दौरान गंगाशहर की नागरिक समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

सरकार 10 महीने तक राजस्थान के युवाओं को प्रतिमाह देगी 2000 रुपये, पढ़ें अम्बेडकर डीबीटी वाउचर का अपडेट

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 नवम्बर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

बीकानेर में स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, आठ गिरफ्तार।

बीकानेर। शहर में स्पा सेंटरों पर मिल रही अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस ने अलग-अलग स्पा सेंटरों की जांच के लिए पांच विशेष टीमें बनाई हैं। इन टीमों में करीब 20 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है, जो शहर के अलग-अलग इलाकों में स्पा सेंटरों पर जाकर जांच कर रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई में करीब 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इंदिरा गांधी नहर योजना से राजस्थान के तीन जिलों को बड़ा फायदा

इंदिरा गांधी नहर परियोजना के प्रथम चरण के क्षतिग्रस्त खालों के पुनर्निर्माण के लिए राजस्थान सरकार ने 790 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। बीकानेर, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के पुराने खालों को पक्का किया जाएगा। इससे टेल-एंड के किसानों तक पानी पहुंचेगा और 1.51 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी।

पीबीएम के ट्रॉमा सेंटर में पुरुष और महिला वार्ड की शुरूआत

पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर में पुरुष और महिला वार्ड का शुभारंभ किया गया। ट्रॉमा सेंटर के निदेशक और अस्थिरोग विभागाध्यक्ष डॉ. बीएल खजोटिया ने नए वार्डों की शुरुआत करते हुए उपचार सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर दिया।

करणी माता मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

पांच कतारों में हुए सहज दर्शन, पैदल श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह लगाए सेवा शिविर, मां करणी के आशीर्वाद से ही बीकानेर राज्य की स्थापना हुई थी। यहाँ का धार्मिक विश्वास और अनूठी परंपराएं देशनोक के करणी माता मंदिर को विशेष पहचान दिलाती हैं। नवरात्रि में यहां उमड़ रही भीड़ राजस्थान की धार्मिक विरासत और लोगों की अटूट आस्था को दर्शाती है।

पूनरासर की राह में कुंडिया के हनुमान जी

मेले की ओर बढ़ते कदम, मन में बालाजी के दर्शन की आस… और रास्ते में आता है कुंडिया गाँव का हनुमान जी मंदिर।

श्री पूनरासर मेला 2025 ध्वजा के साथ झूमे भक्तगण

बाबो छम छमा छम नाचे... श्री पूनरासर हनुमान जी, बीकानेर के मेले मैं पैदल यात्री भक्त हनुमानजी की ध्वजा लिए झूमते हुए। जय श्री पूनरासर हनुमानजी।

राजस्थान दिवस पर “रन फॉर फिट राजस्थान -2025” का आयोजन

बीकानेर, 30 मार्च। राजस्थान दिवस पर रविवार सुबह रन फॉर फिट राजस्थान -2025 का आयोजन किया गया। एडीएम प्रशासन श्री रामावतार कुमावत ने सुबह सवा 7 बजे गांधी पार्क के सामने इस दौ़ड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जो गांधी पार्क सर्किल से प्रारंभ होकर मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, अंबेडकर सर्किल और तुलसी सर्किल होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची।

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना: 10 फरवरी तक कर सकेंगे आवेदन

बीकानेर, 5 फरवरी। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत विद्यार्थियों को विभिन्न प्रोफेशनल कोर्सेज एवं प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों के माध्यम से उत्कृष्ट रूप से कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

यहाँ टच करके बीकानेरी तड़का के व्हाट्सएप चैनल को जॉइन करके दैनिक अपडेट प्राप्त करें