अपना परिवार सेवा सदन में अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस
वृद्धजन हमारे मार्गदर्शक, इनका सम्मान सर्वोपरि- अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति
बीकानेर, 1 अक्तूबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं जिला प्रशासन के निर्देश अनुसार समाज कल्याण सप्ताह के तहत ग्रामीण उत्थान मानव संस्थान द्वारा संचालित अपना परिवार सेवा सदन मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह, महादेव नगर में अंतराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया। इस दौरान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता बाल कल्याण विभाग के सहायक निदेशक अरुण सिंह शेखावत ने की। उन्होंने वृद्धजन कल्याण से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। बाल कल्याण समिति बीकानेर के अध्यक्ष एड. जुगल किशोर व्यास ने कहा कि वृद्धजन हमारे मार्गदर्शक होते हैं। इनका सम्मान हमारे लिए सर्वोपरि होना चाहिए।
संस्थान के अध्यक्ष रामेश्वर लाल बिश्नोई ने संस्था की गतिविधियों की जानकारी प्रदान की और अतिथियों का सम्मान किया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि दंतौर विकास सार्वजनिक पुण्यार्थ ट्रस्ट के सचिव रामकिशोर सियोल, दंतौर विकास सार्वजनिक पुण्यार्थ टस्ट के सचिव रामकिशोर बिश्नोई, परियोजना निदेशक मुकेश कुमार चौधरी ने भी विचार रखे।
संस्थान के प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ. जियाउर्रहमान ने अपना परिवार सेवा सदन, मुख्यमत्री पुनर्वास गृह की दैनिक गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर संस्था के कार्यकर्ता संतोष चौधरी, साहिबा परवीन, सीमा, रजनी, विनोद कुमार तावणिया, बाबुलाल, मगराज, रावतराम मेघवाल, आनन्द कुमार, नत्थुराम राठौड़, पंडित महाराज प्रहलाद राम तावनिया, मोहनी देवी,मुकेश कुमार चौधरी, बाबूलाल, पंडित प्रहलाद राम तावणिया आदि मौजूद थे। रामेश्वर लाल बिश्नोई ने गुरू जम्भेश्वर भगवान की शब्दवाणी भेंट की।
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Follow Us