बीकानेर। शहर में स्पा सेंटरों पर मिल रही अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बाद पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस ने अलग-अलग स्पा सेंटरों की जांच के लिए पांच विशेष टीमें बनाई हैं। इन टीमों में करीब 20 पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है, जो शहर के अलग-अलग इलाकों में स्पा सेंटरों पर जाकर जांच कर रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई में करीब 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।