Book your AD

व्यापार उद्योग मंडल ने एसपी को सौंपा ज्ञापन

ऑडियो न्यूज़ सुनें
अनुमानित समय: ~2 मिनट (193 शब्द)
तैयार
0% पूर्ण लाइन 0 / 0

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने दीपावली पर्व के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और ट्रैफिक पास व्यवस्था सुचारू रखने की मांग की है। मंडल अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कोटगेट, केईएम रोड, भैरूजी गली, बोथरा कॉम्प्लेक्स, अंबेडकर सर्किल, रानी बाजार, स्टेशन रोड, राजीव गांधी मार्ग, दाऊजी रोड, सुभाष मार्ग, बी सेठिया गली और फड़ बाजार सहित प्रमुख बाजारों में दीपावली के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं करने की मांग की गई। 

मंडल ने धनतेरस से दीपावली तक पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, भीड़ नियंत्रण, बैरियर व्यवस्था और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने की मांग रखी। साथ ही स्थानीय व्यापारियों की सुविधा और बाजारों में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने पर जोर दिया। 

पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल को आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में व्यापार उद्योग मंडल और संबंधित विभागों के अधिकारियों की संयुक्त बैठक शीघ्र आयोजित की जाएगी, ताकि आपसी समन्वय से बाजारवार सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की कार्ययोजना तैयार की जा सके। 

Bikaneri Tadka

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यहाँ टच करके बीकानेरी तड़का के व्हाट्सएप चैनल को जॉइन करके दैनिक अपडेट प्राप्त करें