दीपावली के दौरान ट्रोमा केंद्र में मारवाड़ जन सेवा समिति की रहेगी विशेष सेवाएं
बीकानेर, 17 अक्टूबर। मारवाड़ जन सेवा समिति द्वारा दीपावली के मद्देनजर पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक विशेष सेवाएं दी जाएगी। इस संबंध में समिति पदाधिकारियों ने गुरुवार को पीबीएम अधीक्षक डॉ. पीके सैनी से मुलाकात की और अनुमति के लिए पत्र दिया गया। समिति अध्यक्ष रमेश व्यास ने बताया कि समिति द्वारा गत 15 वर्षों से लगातार दीपावली पर विशेष सेवाएं दी जा रही हैं।
इस बार भी समिति की टीम राउंड द क्लॉक मौजूद रहेगी। अध्यक्ष ने बताया कि दीपावली पर्व के दौरान पटाखों से जलने वाले व्यक्ति को कम से कम समय में उपचार उपलब्ध हो सके, इसके लिए समिति के सदस्यों द्वारा हरसंभव प्रयास किए जाते हैं। इस दौरान समिति के मुन्नी राम सोनी, महेंद्र चावरिया, चंदन ठाकुर, कालू पांडे, डॉ. संजय बुरी आदि मौजूद रहे। व्यास ने बताया कि इसमें रोटरी क्लब रॉयल्स के अध्यक्ष सुनील चमड़िया का विशेष सहयोग रहेगा।
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Follow Us