Book your AD

सरकार 10 महीने तक राजस्थान के युवाओं को प्रतिमाह देगी 2000 रुपये, पढ़ें अम्बेडकर डीबीटी वाउचर का अपडेट

ऑडियो न्यूज़ सुनें
अनुमानित समय: ~1 मिनट (11 शब्द)
तैयार
0% पूर्ण लाइन 0 / 0

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 नवम्बर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

Bikaner News सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 नवम्बर तक प्रस्तुत किए जा सकेंगे। इस योजनान्तर्गत जिला मुख्यालय पर संचालित समस्त राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक एवं स्नातकोत्तर (केवल शैक्षणिक पाठ्यक्रमों) कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय हेतु) राजकीय महाविद्यालयों में अध्ययनरत छात्र (बालक) जो घर से दूर रहकर अन्य स्थान पर कमरा किराये पर लेकर (पेईंग गैस्ट के रूप में) अध्ययन करते हैं। उन छात्रों के आवास, भोजन एवं बिजली-पानी इत्यादि सुविधाओं के लिए पुनर्भरण राशि के रूप में अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के अन्तर्गत दो हजार रुपए प्रतिमाह प्रतिवर्ष (अधिकतम 10 माह हेतु) दिए जाने का प्रावधान है।

उन्होंने बताया कि योजना का लाभ शैक्षणिक सत्र 2026-27 में राजकीय महाविद्यालय की स्नातक अथवा स्नातकोत्तर कक्षाओं में नियमित रूप से अध्ययनरत एमबीसी, एसटी, एससी, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस और माइनारिटी के छात्रों को देय होगा। डीबीटी वाउचर योजना में लाभांवित होने वाले विद्यार्थियों की माता पिता की आय एससी, एसटी, एमबीसी के लिए 2.50 लाख रुपए, ओबीसी के लिए 1.50 लाख रुपए एवं ईडब्ल्यूएस के लिए 1 लाख रुपए अधिकतम निर्धारित की गई है। आवेदन प्रस्तुत किए जाने की ऑनलाईन व्यवस्था लागू की गई है। इच्छुक छात्र द्वारा ई-मित्र/एस.एस.ओ. आई.डी. के माध्यम से पोर्टल पर जनआधार कार्ड के माध्यम से  http://sso.rajasthan.gov.in एवं http://sjms.rajasthan.gov.in पर आवेदन किया जा सकता है।

आवेदन के समय अभ्यर्थी द्वारा सक्षम अधिकारी द्वारा जारी मूल निवास प्रमाण-पत्र, जिला मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालय में नियमित अध्ययनरत होने का प्रमाण-पत्र, स्व-प्रमाणित किराये के मकान का प्रमाण-पत्र/किराये के रसीद की प्रति, गत वर्ष उत्तीर्ण कक्षा की अंकतालिका की प्रति अपलोड़ करनी होगी। इसके अलावा अभ्यर्थी की आधार संख्या, अभ्यर्थी की जाति, परिवार की आय, अभ्यर्थी स्वयं का बैंक खाता संख्या, आदि अभ्यर्थी के जनाधार वेब सर्विस के माध्यम से ऑनलाईन करने होंगे।

Bikaneri Tadka

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

यहाँ टच करके बीकानेरी तड़का के व्हाट्सएप चैनल को जॉइन करके दैनिक अपडेट प्राप्त करें