बीकानेर, 7 अक्तूबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के समाज कल्याण सप्ताह का सोमवार को समापन हुआ। अंतिम दिन विशेष योग्यजन कल्याण दिवस मनाया गया। सौर चेतना एवं ऊर्जा विज्ञान शोध संस्थान द्वारा संचालित सेवाश्रम में आयोजित कार्यक्रम में सेवाश्रम-1 के आवासित मूक बधिर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गई।