बीकानेर, 2 अक्टूबर । महात्मा गांधी की 155 वीं तथा लाल बहादुर शास्त्री की 120 वीं जन्म जयंती पर राजकीय महाविद्यालय गंगाशहर में दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व , कृतित्व को याद किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के संकाय सदस्य इतिहास के डॉ महेश लोहिया तथा राजनीति विज्ञान के डॉ प्रेम रतन हटीला ने अपने विचार व्यक्त करते हुए गांधी दर्शन के मुख्य आयामों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया।